दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति, उत्तर प्रदेश
सभी छात्र अपने छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पूर्व कार्यालय में एक बार अवश्य जांच करवा लें यदि आवेदन करते समय कोई समस्या आ रही है तो कार्यालय में संपर्क करें।
सभी छात्र अपने छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद दिए गए क्रम में सभी डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी 2 प्रति में लगाकर वेरीफिकेशन हेतु कार्यालय में जमा करें।
छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म के साथ जमा होने वाले डाक्यूमेंट्स –
(1)- हाई स्कूल मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी (2)- इंटरमीडिएट मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट की फोटो कॉपी (3)- स्नातक अंतिम वर्ष/सेमेस्टर माकशीट (MA/MSc कोर्स के छात्रों हेतु) (4)- पिछली कक्षा उत्तीर्ण मार्कशीट की फोटो कॉपी (5)- आधार कार्ड की फोटो कॉपी (6)- आय प्रमाणपत्र (सभी छात्रों को आय प्रमाण पत्र अपने पिता का बनवाना है यदि पिता नहीं हैं तो माता का और यदि दोनों नहीं हैं तो अभिभावक का बनवाना है। जिन छात्राओं का विवाह हो गया है उन्हें आय प्रमाण पत्र अपने पति का बनवाना है।) (7)- जाति प्रमाणपत्र (8)- बैंक पासबुक की फोटो कॉपी (9)- फीस रसीद की फोटो कॉपी
– पाठ्यक्रम की पात्रता – BA/BSC कोर्स के छात्र इंटरमीडिएट का चयन करें और MA/MSC कोर्स के छात्र स्नातक का चयन करने के पश्चात जिस कोर्स से स्नातक पास किया है उसे लिखें अर्थात- BA अथवा BSC – क्या व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश कक्षा-12 के अंको/मेरिट के आधार पर हुआ है – NO – क्या प्रवेश लेटरल(Lateral) इंट्री के आधार पर है – NO – क्या वर्तमान पाठ्यक्रम में प्रवेश (UPSEE(AKTU)/JEECUP/NEET) के माध्यम की प्रवेश परीक्षा से हुआ है – NO – वर्तमान पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश तिथि – जुलाइ अथवा अगस्त माह का भरना है। – पाठ्यक्रम के वर्तमान सत्र में प्रवेश तिथि – जुलाइ अथवा अगस्त माह का भरना है। – विश्वविद्यालय/बोर्ड/अफिलिएटिंग एजेंसी का पंजीयन क्रमांक में – द्वितीय/तृतीय वर्ष के सभी छात्रों को अपने मार्कशीट में अंकित एनरोलमेंट नंबर (ENROLLMENT NUMBER) को भरना है। प्रथम वर्ष के छात्रों को अपना ENROLLMENT NUMBER कॉलेज से प्राप्त करके भरना है। – आवासीय/दिवा छात्र – दिवा छात्र – पिछली कक्षा उत्तीर्ण (हाईस्कूल / इंटरमीडिएट / स्नातक) के कॉलेज फीस में छात्र द्वारा उस समय छात्रवृत्ति आवेदन करते समय भरा गया नॉन रिफंडेबल शुल्क भरना है। जिन्होंने पूर्व में छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म नहीं भरा था वे छात्र अपने विद्यालय में जमा किये गए शुल्क को भरेंगे।
BA/BSC प्रथम वर्ष के सभी छात्र जिन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा वार्षिक परीक्षा प्रणाली के आधार पर पास की है उन्हे गत वर्ष के विवरण में- वार्षिक परीक्षा प्रणाली और वार्षिक अंक प्रणाली का चयन करना है साथ ही इंटरमीडिएट के पूर्णांक और प्राप्तांक को भरना है और शिक्षण संस्थान का नाम – जहां से इंटर पास किया है उस स्कूल का नाम भरना है।
MA/MSC प्रथम वर्ष के सभी छात्र जिन्होंने ग्रेजुएशन की परीक्षा वार्षिक परीक्षा प्रणाली के आधार पर पास की है उन्हे गत वर्ष के विवरण में- वार्षिक परीक्षा प्रणाली और वार्षिक अंक प्रणाली का चयन करना है साथ ही ग्रेजुएशन के पूर्णांक और प्राप्तांक को भरना है और शिक्षण संस्थान का नाम – जहां से ग्रेजुएशन पास किया है उस कॉलेज का नाम भरना है।
MA/MSC प्रथम वर्ष के सभी छात्र जिन्होंने ग्रेजुएशन की परीक्षा सेमेस्टर के आधार पर पास की है उन्हे परीक्षा प्रणाली में- सेमेस्टर प्रणाली और अंक प्रणाली में- CGPA प्रणाली का चयन करना है और शिक्षण संस्थान का नाम – जहां से ग्रेजुएशन पास किया है उस कॉलेज का नाम भरना है। और गत वर्ष के विवरण में —> उनके 6th सेमेस्टर के मार्कशीट में अंकित CGPA के प्राप्तांक को भरना है और पूर्णांक में 10 भरना है। ध्यान दें कि – SGPA के प्राप्तांक को नहीं भरना है।
BA/BSC/MA/MSC – द्वितीय/तृतीय वर्ष के सभी छात्र को परीक्षा प्रणाली में- सेमेस्टर प्रणाली और अंक प्रणाली में- CGPA प्रणाली का चयन करना है और शिक्षण संस्थान का नाम – ” DR PARSHURAM DEENBANDHU MAHAVIDYALAYA HARAIYA BASKHARI AMBEDKAR NAGAR ” भरना है। और गत वर्ष के विवरण में – –> 3rd सेमेस्टर के छात्रों को प्राप्तांक में – उनके 2nd सेमेस्टर के मार्कशीट में अंकित CGPA के प्राप्तांक को भरना है और पूर्णांक में 10 भरना है। ध्यान दें कि – SGPA के प्राप्तांक को नहीं भरना है।
— > 5th सेमेस्टर के छात्रों को प्राप्तांक में – उनके 4th सेमेस्टर के मार्कशीट में अंकित CGPA के प्राप्तांक को भरना है और पूर्णांक में 10 भरना है। ध्यान दें कि – SGPA के प्राप्तांक को नहीं भरना है।
यदि मोबाइल नंबर आधार कार्ड और बैंक खाते से लिंक नहीं है तो उसे भी लिंक करवा लें।
सभी छात्र/छात्रा अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग अवश्य करवा लें और उसी बैंक खाते को छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म में भरें।
छात्रवृत्ति हेतु सभी छात्र अपना जाति और आय प्रमाणपत्र नया बनवा लें पुराना जाति और आय प्रमाणपत्र आवेदन फॉर्म में ना भरें।